मस्तूरी

स्वीप कार्यक्रम 2024:- शतप्रतिशत मतदान को लेकर मस्तूरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली के माध्यम से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

उदय सिंह

बिलासपुर – लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मस्तूरी में शिक्षकों ने बाईक रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया।

मस्तूरी में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, राजस्व, पंचायत विभाग, महाविद्यालय के 166 कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप रंगोली और मानव श्रृंखला के रूप मतदाता शपथ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान हेतु आव्हान किया गया। बाईक रैली का आयोजन नवाडीह से तहसील बस स्टैंड सीपत, बाजार पारा सीपत बस्ती कन्या शाला तक रैली, स्लोगन के माध्यम से आमजन को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।एसडीएम मस्तूरी अमित सिन्हा और तहसीलदार सीपत डॉ सिद्धि गवेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी शिवराम टंडन, स्वीप नोडल प्रभारी और एबीईओ योगेश कुमार कौशिक, महिला बाल विकास विभाग पूनम कुर्रे, स्वास्थ्य विभाग डॉ. भावना, पंचायत विभाग से एडीईओ मिथलेश देवांगन, सचिव सीपत रेखा पाण्डेय के अगुवाई में इस रैली में मस्तूरी ब्लाक के सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

रैली के जरिए लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्रीकांत श्रीवास, तुलेश्वर सिह कौशिक, रामबाबू कर्ष, रामप्रसाद साहू, रमेश पटेल, धर्मेंद्र प्रकाश गौरहा, शिवनाथ यादव, महाविद्यालय से प्राध्यापक शत्रुहन धृतलहरे विकास खंड मस्तूरी के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल...