जांजगीर चाँपा

5 दिनों से लापता ढाई साल के बच्चे की लाश कुंए में मिली….. किडनैपिंग और हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत जांजगीर-चांपा – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े सीपत गांव से 05 दिन पहले लापता ढाई साल के बच्चे आयुष की सड़ी गली लाश उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर निर्जन स्थान पर बिना बाउंड्रीवाल के कुंए में मिली है। सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस टीम मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार रही है। फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इससे पहले पुलिस किडनेपिंग सहित अलग अलग ऐंगल पर काम कर रही थी। बच्चे की सूचना देने पर 15 हजार का ईनाम भी घांषित किया गया था। दरअसल मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े सीपत गांव निवासी किसान अक्षय साहू का ढाई साल का बेटा आयुष मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रोज की तरह घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी जब आयुष का पता नहीं चला तब पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस किडनेपिंग सहित अलग अलग ऐंगल पर जांच कर रही थी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आयुष की तलाश के लिए पुलिस टीम भी तैयार की थी जिनके द्वारा क्षेत्र में एक्टिव मोबाईल नंबर्स की जांच की जा रही थी इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज सहित अलग अलग सोर्स के माध्यम से सूक्ष्मता से जांच की जा रही थी। इस मामले में बच्चे की सूचना देने पर 15 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।इसी बीच आज उसी गांव का एक व्यक्ति को खेत के पास ही बने बिना बाउंड्री वाल के कुंए में एक बच्चे की सड़ी गली लाश तैरती नजर आई जिसके बाद उसने बच्चे की लाश मिलने की सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुॅची पुलिस टीम ने आयुष के परिजनों को भी सूचित किया। मौके पर पहुॅचे परिजनों ने डेड बॉडी की पहचान आयुष के रूप में की जिसके बाद शव को कुंए से निकालकर पचनामा तैयार करया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना होने की संभावना है तीन डॉक्टरों के द्वारा शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है जिसकी विडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से...