छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पर निगम ने फिर कसा शिकंजा ,अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

आने वाले समय में केरीबैग बेचने और सामानों की बिक्री करने इस्तेमाल करने वालों पर वैधानिक व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को निगम के टीम द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में निरीक्षण कर प्लास्टिक के केरीबैग जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण सामग्री को उठवाया गया।
प्रदेश में प्लास्टिक के केरीबैग पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके शहर के मुख्य बाजार के व्यवसायियों द्वारा सामान बिक्री करने अमानक प्लास्टिक केरीबैग इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे रोकने निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया।

सबसे पहले शनिचरी बाजार के कई दुकानों में जांच की गई। इस दौरान यहां तीन दुकानों से केरीबैग जब्त किया गया। इसी तरह फूल बाजार, बस स्टैंड व बृहस्पति बाजार में अभियान चलाया गया और 6 दुकानों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक केरीबेग जब्त किया गया। सभी दुकान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी केरीबैग रखने पर जुमार्ने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई। इधर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली नाका, नेहरू चैक, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चैक, राघवेंद्र हाल, कंपनी गार्डन के सामने, सिम्स चैक, सदर बाजार, गोलबाजार, बिलासा चौक व बाल्मिकी चैक तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

कमिश्नर ने की शहरवासियों से अपील

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अमानक केरीबैग का इस्तेमाल नहीं करने शहरवासियों से अपील की है। निगम कमिश्नर ने कहा कि प्लास्टिक केरीबैग के उपयोग से एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदुषित होता है, वहीं पशुधन की क्षति होती है। इसे देखते हुए अमानक प्लास्टिक केरीबैग को प्रतिबंध लगाने हर रोज निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा। आने वाले समय में केरीबैग बेचने और सामानों की बिक्री करने इस्तेमाल करने वालों पर वैधानिक व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित कैरी बैग का इस्तेमाल वैसे तो लगभग सभी कर रहे हैं, मगर फल विक्रेता और मांस मछली विक्रेता खुलेआम इसका उपयोग कर रहे हैं जिस पर नकेल कसने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज