रतनपुर

रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर…अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम रानीगांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखराम निवासी रामसनेही दिनकर पिता बिसाहू राम 65 वर्ष अपने निजी काम से बाइक क्रमांक CG 10 EM 5172 से कोनी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान रानीगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार वृद्ध सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्रवासियों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी