मस्तूरी

कोयले का काला खेल…. हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी पुलिस ने कोयला में अफरा-तफरी कर मिलावटी कोयला सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन ट्रेलर वाहन, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कप्तान सत्यनारायण निवासी श्यामा विहार चिल्हाटी, चौकी मोपका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसईसीएल कोल माइंस कोरबा से 30 हजार टन कोयला का डीओ नंबर 3332282633 के तहत ऑर्डर किया गया था।

यह कोयला एसएम इंटरप्राइजेस के माध्यम से राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में पहुंचाया जा रहा था। 17 जून की रात करीब 2 बजे से सुबह 7 बजे के बीच प्लांट में पहुंचे ट्रेलर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन क्रमांक सीजी-10 ईसी-5488, सीजी-10 बीटी-6138 और सीजी-15 ईजी-5055 में जी-11 कोयले की जगह खराब गुणवत्ता वाला मिलावटी कोयला पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एसईसीएल गेवरा माइंस से लोड किए गए जी-11 कोयले को रास्ते में उतारकर उसमें मिलावट की और प्लांट में सप्लाई कर दिया। पुलिस विवेचना में ट्रेलर चालक जयकांत यादव ने बताया कि वाहन मालिकों और अन्य साथियों की मिलीभगत से कोयले को बेलतरा टोल प्लाजा स्थित आकाश सिंघल के कोल डिपो में खाली कराया गया,

जहां रोलर मशीन से कोयले में मिलावट कर दोबारा लोड किया गया। मामले में पुलिस ने चालक जयकांत यादव पिता रमेश यादव 38 वर्ष, वाहन स्वामी सुनीत यादव पिता गोविंद यादव 23 वर्ष, वाहन स्वामी सूरज सिंह पिता मनोज सिंह 31 वर्ष और कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल पिता हंसराज सिंघल 41 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 316(3), 317(4) और 111 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी