बिलासपुर

छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ…केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रवीण झा बने नए अध्यक्ष

उदय सिंह

बिलासपुर– अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। अवसर था पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है।

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच वर्षों से छठ महापर्व और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा द्वारा निकाली गई रामलला यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ नई कार्यकारिणी समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा, प्रवक्ता पीसी झा, राजीव गिरी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच का उद्देश्य ही संस्कृति का संरक्षण और विकास है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। महापौर पूजा विधानी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने मंच की स्थापना और उसकी यात्रा को याद करते हुए कहा कि छठ महापर्व के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में छठ घाट और इससे जुड़ी गतिविधियों ने सांस्कृतिक पहचान बनाई है।

26 वर्षों की यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प


पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच ने करीब 26 वर्षों में छठ महापर्व और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। छोटे स्तर से शुरू हुई यह पहल आज शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाओं में शामिल हो चुकी है। नई कार्यकारिणी ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं समाजोपयोगी बनाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अपने संबोधन की शुरुआत जय श्रीराम के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र मंच किसी एक समाज का नहीं बल्कि शहर के सभी समाजों का साझा मंच है। छठ महापर्व केवल बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। आने वाले समय में मंच सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार करेगा।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मंच की संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच को शुरुआती दौर से देखा है। एक छोटे से प्रयास से शुरू हुई यह यात्रा आज बड़े सांस्कृतिक आयोजन का रूप ले चुकी है। छठ घाट और छठ महापर्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मंच के कार्यकर्ताओं और समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह में विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक और सामाजिक स्वरूप प्रदान किया। नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और अधिक सुविधायुक्त बनाने तथा इसे वर्षभर सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समाज के गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं,