जांजगीर चाँपा

प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार…. मेडिकल की आड़ में घर से बेचता था नशीले टेबलेट

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले की सारागांव पुलिस ने 1584 नशीले प्रतिबंधित टेबलेट के साथ मेडिकल दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। सारागांव निवासी आरोपी का नाम कुलदीप राठौर है, जो मेडिकल स्टोर्स की आड़ में नशीले टेबलेट बेचता था। मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट (एनडीपीएस) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से लगातार जानकारी मिल रही थी

कि सारागांव स्थित राठौर मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा डॉक्टर के बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीले टेबलेट की बिक्री की जा रही है और घर पर नशीला टेबलेट स्टोर करके रखा है। इस सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और राठौर मेडिकल स्टोर्स के संचालक कुलदीप राठौर को घर के पास कार्टून में रखे 1584 नशीले टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...