बिलासपुर

घर से स्कूल जाने निकला छात्र विनय लापता…13 दिनों से परिजनों की तलाश जारी, अब तक नही मिली कोई जानकारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावरहाउस चौक निवासी महेश नायक के पुत्र विनय नायक उम्र 17 वर्ष विगत 15.11.2025 की सुबह 9 बजे स्कूल जाने घर से स्कूटी क्रमांक CG10AH 8276 से लालखदान निकला था, लेकिन वह स्कूल नही पहुँचा, जब परिजनों ने उसकी तलाश की उसके मोबाईल पर कॉल किया तो उसने एक बार फोन उठाया लेकिन बात नही की जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आस पास रिश्तेदारों के पास तलाश करने के बाद परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई है,

जिसकी तलाश लगातार की जा रही है, छात्र विनय के परिजन इस घटना से व्यथित है जो बच्चे के कुशलता पूर्वक वापस घर पहुँचने की कामना कर रहे है, जिसमे लापता होने के 13 दिनों बाद भी अब तक उसकी कोई जानकारी नही मिली है, परिजनों यह भी आशंका व्यक्त की है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसे बहला फुसलाकर कही ले जाया गया हो सकता है, लिहाज़ा परिजनों ने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेकर उसकी तलाश करने की फरियाद लगाई है, इसके अलावा परिजन छात्र विनय की तलाश के लिए लोगों से भी अपील कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ...