छत्तीसगढ़बिलासपुर

महापौर किशोर राय ने किया विवेकानंद उद्यान का निरीक्षण ओपन जीम की सुरक्षा के इंतजाम के लिए दिए निर्देश

सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं ,जिनके लिए यहां लगे जीम के उपकरण खुले में पड़े पड़े खराब हो रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मेयर किशोर राय ने विवेकानंद गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्डन की नियमित सफाई के साथ ओपन जीम के सामानों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
मेयर किशोर राय को विवेकानंद गार्डन की नियमित साफ-सफाई नहीं होने और ओपन जीम के सामानों की मरम्मत नहीं होने की शिकायत मिली थी। इस पर मेयर ने विवेकानंद गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान गार्डन में सभी तरफ घूम-घूमकर साफ सफाई का जायजा लिया गया। मेयर किशोर राय ने निगम के गार्डन प्रभारी को बुलवाकर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इसी तरह ओपन जीम के कई सामानों के खराब होने की बात सामने आई।

इस पर उद्यान प्रभारी को ओपन जीम के सभी सामनों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। मेयर श्री राय ने कहा कि विवेकानंद उद्यान शहर का सबसे लोकप्रिय उद्यान है। यहां मार्निंग व इवनिंग वाक के साथ सैर-सपाट करने शहर के अधिकांश लोग आते हैं। इसलिए लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए गार्डन को पूर्ण रूप से मेटेंन रखना है। इस दौरान उन्होंने नियमित सफाई के साथ रख-रखाव पर ध्यान देने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तेजी से बढ़ते इस शहर में अब लोगों के लिए पार्क और उद्यान नहीं के बराबर रह गए हैं । शहर के बीचोबीच केवल एक मात्र विवेकानंद उद्यान होने से यहां सुबह और शाम लोगों की भीड़ रहती है। सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं ,जिनके लिए यहां लगे जीम के उपकरण खुले में पड़े पड़े खराब हो रहे हैं । लिहाजा उनकी सुरक्षा के निर्देश महापौर ने दिए हैं जिससे कि यहां रोज पहुंचने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,