बिलासपुर

इस बार 65 फीट का होगा निगम का रावण, दुर्गा विसर्जन के लिए भी की जा रही खास तैयारी

डेस्क

नगर निगम द्वारा पुलिस ग्राउंड में दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सभी जोन कमिश्नर और अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान कमिश्नर ने दशहरा उत्सव में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
8 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड में नगर निगम द्वारा दशहरा उत्सव रावण दहन एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें रावण निर्माण की जानकारी कमिश्नर श्री पाण्डेय ने ली। जोन क्रमांक 4 के कमिश्नर आरएस चैहान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 65 फीट का रावण बनवाया जा रहा है, जो तय समय पर पूर्ण रूप से सुसज्जित बनकर तैयार रहेगा। इसी तरह आतिशबाजी की जानकारी ली गई, जिसमें टेंडर होने की बात जोन क्रमांक 3 के कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने दी। इसके बाद झांकी का रूट, मंच व्यवस्था, पेय जल व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने दशहरा उत्सव व रावण दहन कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन के लिए क्रेन व्यवस्था

बैठक के दौरान दशहरा के दूसरे दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था की जानकारी भी कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने ली। इस पर वाहन प्रभारी अनुपम तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया होने और छठ घाट, पचरी घाट पर प्रतिमा विसर्जन करने की व्यवस्था रखने की जानकारी दी। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अतिरिक्त क्रेन व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...