जगदलपुर

बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ की छाप छोड़ने वाले लिटिल स्टार का हुआ एक्सीडेंट,, आनन फानन में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया रैफर..

भुनेश्वर बंजारे

जगदलपुर-बाइक में ट्रिपलिंग करना सुकमा के छत्तीसगढ़िया लिटिल स्टार को पड़ गया महंगा,,सड़क दुर्घटना के बाद स्थिति नाजुक,,जिला प्रशासन सख्ते में,बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज किया गया रैफर..सुकमा-छत्तीसगढ़िया कलेवर के साथ बॉलीवुड में बचपन का प्यार गाना गाकर धूम मचाने वाले सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गभीर हालात में सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी स्थिति को देखते हुए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुकमा में अपनी परिचित के साथ सहदेव दिरदो कही जा रहे थे। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई। लेकिन सहदेव को सिर में गंभीर चोट आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक में कुल 3 लोग सवार थे , सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। जिन्हें जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

घटना के सूचना के बाद हॉस्पिटल पहुँचे एसपी कलेक्टर…

छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार सहदेव दिरदो के एक्सीडेंट होने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को हुई। वह तत्काल हरक़त में आ गई। इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच उचित व्यवस्था करने पुरजोर कोशिश कर रहे है।

ताकि छत्तीसगढ़ वनांचल के स्टार सहदेव दिरदो की जान बचाई जा सके। क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार अगले कुछ घंटे सहदेव दिरदो के लिए काफी अहम है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,