जांजगीर चाँपा

दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीते रोज ही शिवनारायण थाने में कराई गई थी रिपोर्ट दर्ज

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचंदा गांव मे दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी श्यामसुंदर कश्यप ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

कल ही श्यामसुंदर कश्यप के खिलाफ उसके भाई की विधवा ने दुष्कर्म का और एक पिता पुत्री ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत से मिली जानकारी के मुताबिक कचंदा गांव के श्यामसुंदर कश्यप के खिलाफ बीते रोज ही एक पिता पुत्र ने रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया था

साथ ही उसके भाई की विधवा पत्नी ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी श्याम सुंदर फरार था जिसकी आज सुबह फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है। मौके पर पहुॅची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया है और आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से...