पचपेड़ी

पचपेड़ी थाने के औचक निरीक्षण में पहुँचे एसपी रजनेश सिंह.. चेतना अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

उदय सिंह

बिलासपुर – गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पचपेड़ी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ की समस्याएं सुनी गई एवं उनका अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद थाने में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम लोहर्सी सोन में जाकर चेतना अभियान के तहत ग्रामीणों से मिले, तथा उनकी समस्याएं सुनी एवं उन्हें महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर सुरक्षा, इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को आओ सवारे कल अपना के तहत अच्छी पढ़ाई करने,आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया गया।

उक्त कार्यक्रम एवं निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं थाना प्रभारी पचपेड़ी ओम प्रकाश कुर्रे एवं पचपेड़ी थाना स्टाफ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार