जांजगीर चाँपा

पत्नी पर अवैध संबंध की शंका की वजह से सास ससुर को उतारा मौत के घाट….दामाद ही निकला हत्यारा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में दंपत्ति की हत्या के मामले मेें आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि उसके अन्य दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही हैं। आरोपी दामाद अपनी पत्नी के अवैध संबंध की शिकायत बार बार सास ससुर से करता था जिसकी वजह से विवाद होता था जिसकी वजह से उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव के धनुवार मोहल्ला के विजय आजाद और उसकी पत्नी मंगली बाई आजाद की खून से लतपथ लाश बीते रोज 28 मार्च को मिली थी। लाश मिलने के बाद से ही दामाद दिनेश कुमार खूंटे पर संदेह किया जा रहा था जिसे उसके गांव मुक्ताराजा से कल हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धार दार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

जिसके बाद आरोपी दिनेश कुमार खूंटे को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश कुमार खूंटे ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी का अवैध संबंध किसी अन्य के साथ होने की शंका अपने सास -ससुर से जाहिर किया करता था तब उनके द्वारा दिनेश कुमार से मारपीट की जाती थी। अपने सास-ससुर से त्रस्त होकर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या का षड़यंत्र रच डाला और 26 मार्च की रात तीनो विजय राम के घर घुसकर ससुर विजय राम एवं सास मंगली बाई को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 450, 302, 201 आईपीसी के तहत आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से...