जांजगीर चाँपा

शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में की गई कार्यवाही…

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के हसौद थाना क्षेत्र के झरप गांव के शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ छात्राओं ने छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। छात्राओं की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर, सक्ती एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और जैजैपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे थे जहां छात्राओं ने महिला अफसरों को शिक्षक की करतूत से अवगत कराया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक बिर्रा थाना  क्षेत्र के घिवरा गांव का रहने वाला है।

इस संबंध में हसौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को छात्राओं ने स्कूल के प्रधान पाठक को शिक्षक राघवेंद्र तिवारी की हरकतों के बारे में अवगत कराया था शिक्षक की करतूत को लेकर छात्राओं ने स्कूल में जब मोर्चा खोला तब मौके पर प्रशासनिक अधिकारी  पहुंचे जहां छात्राओं ने अधिकारियों के सामने शिक्षक की हरकतों के बारे में खुलासा किया। हसौद पुलिस ने आरोपी शिक्षक राघवेंद्र तिवारी के खिलाफ धारा 354 ,  8 , 9 , 10,  11 ,12 पास्को एक्ट 3 (2 ) 5  एक्ट्रोसिटी के तहत  अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...