मस्तूरी

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रेलर ने लिया चपेट में, बाइक सवार पिता की मौत पुत्र घायल, ग्रामीणों ने किया चक्कजाम।।

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर रेलवे फाटक के आगे भनेसर मोड़ के पास सुबह 8 बजे ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार एक कि मौत हो गई वही एक घायल है जिसे हॉस्पिटल रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह निवासी लतेल सिंह पिता सगुन सिंह उम्र 45 वर्ष अपने पुत्र शिवा सिंह उम्र 12 वर्ष के साथ बाइक हीरो डीलक्स क्रमांक CG 10 AP 3887 में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने पाराघाट आ रहे थे

तभी सुबह 8 बजे के करीब जयरामनगर फाटक के पास भनेसर मोड़ में पहुंचे ही थे कि ट्रेलर क्रमांक CG 13 LA 4896 की चपेट में आ गया जिससे बाइक में सवार पिता की घटना स्थल में ही मौत हो गई वही पुत्र शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया

जिसको तत्काल मस्तूरी स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही दुर्घटनाकारित वाहन को मौके पर छोड़ ड्राइवर फरार हो गया है। दुर्घटना होने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित सहायता राशि एवं ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर मौके पर ही चक्कजाम कर दिया।

जिसके बाद मस्तूरी तहसीलदार अतुल कुमार वैष्णव मौके पर पहुंच शासन द्वारा निर्धारित राशी मे से तत्काल 10 हजार प्रदान की गई एवं ब्रेकर के लिए विभाग से बात करने बात कही गई जिसके बाद करीब 1 घंटे के बाद चक्कजाम समाप्त हुआ।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...