बिलासपुर

एक बार फिर हुए बिलासपुर विधायक उपेक्षा का शिकार, दीक्षांत समारोह में अतिथियों की सूची से नाम गायब

आलोक

अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी में 14 सितंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें अतिथियों के नाम की लिस्ट से नगर विधायक शैलेश पांडे का नाम गायब है इस बात की भनक लगते ही विधायक की युवा विंग से एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सोहेल खलिक और युवा नेता बिट्टू वाजपेई के नेतृत्व में विधायक समर्थक यूनिवर्सिटी पहुंचे और कुलपति का घेराव कर दिया।

विधायक की युवा विंग के जोरदार हंगामे की खबर कुलपति को लग गई थी जिसके चलते वह यूनिवर्सिटी नहीं आए इधर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और विधायक समर्थकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नगर विधायक की उपेक्षा से नाराज उनके समर्थकों ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुधीर शर्मा से मुलाकात की और बताया कि दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी द्वारा युवा छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा क्या यह उचित है कि शिक्षाविद से नगर विधायक बने श्री पांडे समारोह में आमंत्रित नहीं किया जा रहा जिसमें पूर्ण रूप से राजनीतिकरण की बू आ रही है लेकिन इससे परे यूनिवर्सिटी को रहना चाहिए विधायक की युवा विंग ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को चेताया की जनप्रतिनिधि की अपेक्षा कर यूनिवर्सिटी क्या संदेश देना चाहता है इसके बाद भी अगर नगर विधायक का नाम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के अतिथियों के लिस्ट में नहीं जोड़ा गया तो समारोह का बहिष्कार कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी