रतनपुर

सवा तीन किलो सोने के आभूषणों से किया गया माँ महामाया देवी का श्रृंगार, दर्शन करने भक्तो की लगी कतार,,,,

जुगनू तंबोली

रतनपुर-आदिशक्ति माता दुर्गा के 51 शक्ति पीठों में एक रतनपुर की मां महामाया का महानवमी पर राजसी वैभव के साथ षोडश श्रृंगार किया गया। साल में सिर्फ तीन बार ही ऐसे मौके आते हैं, जब माता का
सोलह श्रृंगार

किया जाता है। इसमें माता को कंठाहार, मुक्ता हार, रानी हार, करधन, ढार सहित सोलह तरह के सोने के दिव्य गहनों से श्रृंगार किया जाता है।मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथोलिया ने बताया कि साल में सिर्फ तीन मौकों पर ही सोलह श्रृंगार किए जाते हैं।

चैत्र और शारदीय (क्वांर) नवरात्रि की महानवमी पर और दीपावली के दिन यह दिव्य राजसी श्रृंगार होता है। बाकी दिनों में मुकुट, छत्र, हार, तोड़ा का श्रृंगार रहता है। मां महामाया मंदिर में यह परंपरा है कि प्रतिपदा पर घट स्थापना के साथ देवी मां का जो श्रृंगार किया जाता है, वह महाअष्टमी पर हवन तक रहता है।

इसके बाद महानवमी और रामनवमी पर सोलह श्रृंगार करते हैं। यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। 1982 में ट्रस्ट बनने के बाद भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी... सरपंच प्रतिनिधि पर संजय दत्त ने अपने साथियों के साथ किया हमला...उधारी रकम मांगने पर हुआ विवाद, VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर