जांजगीर चाँपा

शर्मशार करने वाले घटना:-मंदबुद्धि महिला के साथ बलात्कार कर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….लोहे की रॉड से किया था हमला

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के डभरा में मंदबुद्धि महिला की नृशंस हत्या करने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रात तकरीबन 2:00 बजे आरोपी ने महिला का सिर पत्थर पर पटक कर और उसे लात दूसरों से पीट कर हत्या कर दी थी इससे पहले उसके साथ अनाचार भी किया था। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी को घटना के 2 दिन बाद गिरफ्तार किया जा सकता है।

दरअसल  डभरा नगर की रहने वाली प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर, मंदबुद्धि की थी वहीं कहीं भी रात में सो जाया करती थी उसे स्थानीय लोग भोजन दिया करते थे। 5 अप्रेल की रात करीब 2 बजे किशन यादव पहुंचा और प्रमिला को मकान के बगल में ले गया, फिर उसने महिला के बाल पकड़कर उसके सिर को पत्थर से पटक दिया और हाथ-मुक्के से आंख पर वार कर जख्मी कर दिया. सुबह करीब 10ः30 बजे महिला को डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा महिला के बारे में पता लगाया तो पता चला कि वह डभरा की एक किराना दुकान के पास रहती थी और जब सीसी टीवी फुटेज पुलिस ने देखा तो महिला को मारते हुए किशन यादव दिखा. प्रकरण में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब  उसने बताया कि उसके द्वारा महिला को सुनसान स्थान पर ले जाया गया उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और प्रतिकार करने पर उसके गुप्तांग में लोहे का रॉड डाला दिया। साथ ही महिला के सिर पर पत्थर और लात घूंसो से हमला भी किया। निर्मम हत्या की कहानी बयां करने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

[recent_post_slider design=”design-1″]

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...