मस्तूरी

पाराघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से लूट, 5 से 7 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम…रात होते ही हाइवे में सक्रिय हो जाता है गिरोह

उदय सिंह

मस्तूरी – बिलासपुर से जांजगीर के बीच फोर लेन हाइवे रात होते ही खतरनाक साबित होने लगा है, क्योकि लुटेरों का गिरोह हथियारों से लैस होकर खुलेआम लूट की घटना को अंजाम दे रहे है,

बीती रात ही लगभग 3.30 बजे के करीब पाराघाट टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक से मारपीट और तोड़फोड़ कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है,

जिससे आहत ट्रक चालक ने थाना अकलतरा में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी ट्रक चालक विनोद कश्यप देर रात 3.30 बजे के करीब अकलतरा के पास फोरलेन ओवरब्रिज में अपना ट्रक क्रमांक CG 13 L 5790 में लोड सामान को खाली करने रायगढ़ से जयरामनगर स्थित राशि प्लांट आ रहा था

तभी अज्ञात 5 से 7 आरोपियों ने मोटरसाइकिल में ट्रक को ओवरटेक कर पत्थर मारकर कांच तोड़ दिया और जिसके बाद ट्रक रोकने पर मारपीट की गई और 7 हजार रुपए लूट लिए गए।

जिसके बाद वह ट्रक भगाकर पाराघाट टोल प्लाजा पहुँचा तो लुटेरे वहां भी आ गए और मारपीट करने लगे, जिनकी हरकत टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में आ गई है।

मामले में पुलिस ने अज्ञात पांच सात व्यक्ति के खिलाफ धारा 427-IPC, 341-IPC, 395-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...