जांजगीर चाँपा

मास्क पहन कर 10वी ओपन स्कूल की परीक्षा में दे रहा था भाई की जगह एग्जाम…. पकड़ा गया मुन्ना भाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 02 जांजगीर में संचालित हो रहे 10 वीं के ओपन स्कूल की परीक्षा में अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को केन्द्राध्यक्ष की शिकायत के बाद जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध कार्यवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 02 जांजगीर में संचालित 10 वीं के ओपन स्कूल की परीक्षा में आज हिन्दी विषय की परीक्षा थी इसी दौरान वहॉ के केन्द्राध्यक्ष गोविंद प्रसाद केशरवानी को एक परीक्षार्थी पर कुछ संदेह हुआ तब उसके द्वारा उसका प्रवेश पत्र चेक किया गया चेकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि परीक्षार्थी शंकर दास मानिकपुरी की जगह उसका भाई काशीदास मानिक पुरी उम्र 29 साल निवासी सारागांव परीक्षा दिला रहा है।

परीक्षार्थी की जगह किसी और के परीक्षा में बैठने की जानकारी लगते ही परीक्षा केन्द्र में हड़कंप मच गया इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुॅची कोतवली जांजगीर की पुलिस आरोपी मुन्ना भाई को पूछताछ के लिए थाने ले आई। अब आरोपी पर कार्यवाई की जा रही है। इस संबंध में शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 02 के केन्द्राध्यक्ष और प्रिंसिपल गोविंद प्रसाद केशरवानी ने बताया कि पूरे परीक्षा केन्द्र में केवल एक परीक्षार्थी मास्क पहन कर परीक्षा दिला रहा था साथ ही उसकी हरकातों को लेकर भी पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ जिसकी जानकारी उन्हे दी गई जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये गय तब यह पुख्ता हो गया कि परीक्षार्थी कुछ तो गड़बड़ कर रहा है। जब केन्द्राध्यक्ष उसके पास पहुॅचे और उसका प्रवेश पत्र चेक किया साथ ही उसका मास्क उतरवाया गया तब सब कुछ साफ हो गया। आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसके भाई की तबियत खराब है जिसकी वजह से वह उसके स्थान पर परीक्षा दिलाने आया है। जिसके बाद आरोपी को जांजगीर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...