रतनपुर

अक्षय तृतीया पर माँ महामाया के दरबार मे होगा सामूहिक विवाह का आयोजन…30 अप्रैल तक जमा होंगे आवेदन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर में आगामी अक्षय तृतीया दिनांक 03 मई 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। विगत 20 सालों सेे यह निःशुल्क आयोजन हर साल अक्षय तृतीया के स्वयं सिद्ध मुहूर्त में किया जा रहा है। कोविड 19 के कारण विगत दो वर्षाें से यह आयोजन स्थगित किया गया था इस साल पुनः सामूहिक विवाह समारोह 3 मई 2022 को होने जा रहा है। जिस में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र ट्रस्ट कार्यालय में लिया जा रहा है। आवेदन पत्र के साथ विवाह में सम्मिलित होने वाले वर एवं वधू की नवीनतम फोटो आयुप्रमाण के लिए स्कूल बोर्ड की अंकसूची अथवा शासन द्वारा जारी जन्मप्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। इसके साथ निर्धारित प्रारूप में वर एवं वधू का नोटरी जमा करना होगा। निवास एवं पते की प्रमाणिकता के लिए आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर आईटी की प्रतिलिपि लगाना होगा।

सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने केलिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रेल 2022 है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार सभी अहर्ता पूर्ण करने वाले परिवार ही इस सामूहिक विवाह समारोह में भाग ले सकते है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर द्वारा यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जाता है। साथ ही वर एवं वधूओं को वैवाहिक परिधान कुर्ता पैजामा दुपटटा कटार पगड़ी साड़ी ब्लाजउज पेटीकोट चुनरी मौरी माला प्रदान किया जाता है। आवास एवं भोजन की व्यवस्था मंदिर द्वारा किया जाता है। एवं उपहार स्वरूप आभूषण जिसमें सोने की लौंग, चॉदी की पायल बिछिया झुमका एवं मंगलसुत्र लाकेट एवं पचहर बरतन दिया जाता है। इसी प्रकार से 05 मई 2022 गुरूवार को ब्राह्मण बालकों का सामूहिक उपनयन आयोजित है। यह आयोजन भी पूर्णतः निःशुल्क है। इसके लिए कार्यालय में पंजीयन करा सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी,