बिलासपुर

बिलासपुर सड़क हादसा :- एक्टिवा सवार 2 लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर….हुई दर्दनाक मौत, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर से घूमने एक्टिवा में निकले दो लोगो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ का बताया जा रहा है। जहां अज्ञात वाहन के ठोकर से एक्टिवा सवार दो लोगो की मौत हो गई है।

मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहु अपने पड़ोसी निज़ाम अंसारी के साथ अपने एक्टिवा मे सवार होकर घर से फदहाखार की तरफ निकले थे।

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने एक्टिवा सवार दोनों को अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल अशोक साहु की दर्दनाक मौत हो गई वही निज़ाम अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।

आसपास के लोगो ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरो ने निज़ाम अंसारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...