जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा:- दूल्हे की गाड़ी लेकर निकले थे बाराती….तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 की मौत 3 घायल

रमेश राजपूत

जांजगीर – बारात में आये युवक दूल्हे की कार लेकर घूमने निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है वही 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव का है, गौरतलब है कि पचपेड़ी से एक बारात पकरिया झूलन गांव आई थी । इस दौरान छह बाराती एक कार क्रमांक CG10AX 3928 में सवार होकर पामगढ़ की ओर निकले थे ।

तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई । आस – पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे । उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3 से 4 बार पलटी । जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही जान चले गई । जबकि तीन लोग घायल हुए हैं । बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस – पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है ।

जबकि शवों को पामगढ़ के अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया है । पता चला है कि कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे, इधर घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी । खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है । आस – पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं ।

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही युवक बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकास खण्ड के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं । तीनों का नाम सुनील कुमार नायक ( 34 ) , शिव कुमार नायक ( 45 ) और संतोष नायक ( 36 ) है जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है ।

error: Content is protected !!
Letest
कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश