रायगढ़

शराबी पति ने शराब के लिए मांगे पैसे…पत्नी के नही देने पर कुल्हाड़ी मार कर उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है । उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि पत्नि ने उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए थे । इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने टंगिया उठाया और महिला पर कई वार किए । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है । लामडांड निवासी अलबन तिग्गा ( 42 ) गांव में ही अपनी पत्नी ग्रेस तिग्गा ( 40 ) के साथ रहता था । दोनों की एक बेटी भी है , जिसकी शादी हो चुकी है । बताया जा रहा है कि अलबन तिग्गा शराब का आदि है । वह हमेशा शराब पीकर ही घर आता था और विवाद करता था । इस बीच वह शुक्रवार शाम को भी शराब के नशे में घर पहुंचा था ।

इसके बाद उसने पहले तो पत्नी से बात की । फिर कहने लगा कि मुझे और पीना है । रुपए दे । लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था । इसी बात पर आरोपी अलबन नाराज हो गया और उसने टंगिया से एक के बाद एक कई वार महिला पर किए । जिससे उसकी मौके पर ही जान चले गई थी । घटना के बाद वह उस रात घर में ही रहा । वहीं अगले दिन जब आस – पास के लोग मौके पर आए थे । तब लोगों को इस बात की जानकारी लगी । जिसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई । खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...