बिलासपुर

पुलिस ने किया चार चोरियों का खुलासा, तीन आरोपियों सहित दो खरीददार गिरफ्तार….6 लाख से अधिक का माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चार चोरियों के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है, जिनके हाथ तीन आरोपियों सहित दो खरीददार लगे है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ओ पी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में घट रही लगातार चोरी की घटनाओं के मद्देनजर लगातार निगरानी की जा रही थी साथ ही सूत्रों से संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी, जिसमे थाना प्रभारी शानीप रात्रे को सूचना मिली कि मोपका निवासी दीपक डहरिया और उसकी माँ चंपाबाई सोने चांदी के जेवरों को बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है। पुलिस ने तत्काल दोनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की, जहाँ उन्होंने बताया कि दीपक डहरिया द्वारा बाइक खरीदने के लिए पैसो की जरूरत थी, जिसे पूरा करने उसने एक ही मकान में सुनेपन का फायदा उठा कर दो बार चोरियां की उसके बाद पकड़े नही जाने से उसके हौसले और बढ़ गए फिर उसने एक और मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहाँ से उन्होंने सोने चांदी के जेवरों सहित नगदी और मोबाइल को पार किया था।

तीन चोरियों का हुआ खुलासा और माल किया गया बरामद

पुलिस ने इस दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र में मोपका के गीता शर्मा के घर हुई 20 अक्टूबर और 20 नवम्बर 2019 की चोरी, 9 मार्च 2020 को रामकृष्ण कॉलोनी सरकंडा में रहने वाले राजेश कुमार पांडे के घर हुई चोरी और राजेश सिंह परिहार सरकंडा के घर हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है, मोटर साईकिल बजाज पल्सर सहित लगभग 6 लाख से अधिक के चोरी के माल को बरामद किया है।

खरीददार भी आये लपेटे में

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक डहरिया और उसकी माँ चंपाबाई के बयान अनुसार चोरी का माल खरीदने वाले दो खरीददारों को भी पकड़ा है, जिनमें अशोक सूर्यवंशी परसदा मस्तूरी और गनियारी कोटा निवासी संत कुमार टंडन को है, वही मोबाइल फोन चोर रामनिवास उर्फ गुड्डू यादव निवासी नूतन चौक सरकंडा को पकड़ा गया जिससे चोरी के मोबाइल कीमती 15 हजार को बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...