मल्हार

तेज रफ्तार का कहर :- हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत ….2 महिला घायल मल्हार नवोदय विद्यालय के सामने की घटना

उदय सिंह

मल्हार – नवोदय विद्यालय के सामने शाम 4 बजे के आसपास जोंधरा तरफ से रेत लेकर आ रहे हाइवा CG 10 AS 0830 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मस्तूरी तरफ से आ रहे बाइक सवार क्रमांक CG 10 AX 4952 को सामने से अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई

वही बाइक में सवार दो महिलाओं को भी चोट लगी है जिसे बिलासपुर रिफर किया गया है। वही मौके से हाइवा चालक फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास नवोदय विद्यालय के पास मोड़ पर अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार इटवा निवासी

शंकर मधुकर पिता भानु राम मधुकर उम्र 26 वर्ष अपने परिचित महिलाओं के साथ मल्हार तरफ आ रहे थे तभी मल्हार नवोदय विद्यालय के पास बेल्हा तालाब मोड़ के पास पहुचे ही थे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सहित शंकर करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई

वही बाइक में सवार 2 अन्य महिलाएं दूर छिटक कर घायल हो गई जिसे 108 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहाँ से एक महिला को सिम्स रिफर कर दिया गया है, फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल