मुंगेली

परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से मौके पर हुई मौत

रमेश राजपूत

मुंगेली – पथरिया सरगांव मुख्य मार्ग पर आज एक सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई है, जो परीक्षा देकर मुंगेली से लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र गजेंद्र प्रसाद जोशी पिता रमेश कुमार जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी धरदेही थाना पथरिया शनिवार को ओपन की परीक्षा दिलाने मुंगेली गया हुआ था, जो परीक्षा देकर वापस अपने गाँव जा रहा था।तभी पथरिया से थोड़ी दूर ग्राम दलपुरवा पेण्ड्री के पास करीबन 3 बजे के लगभग पंहुचा था, जहाँ किसी अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 28 एल 5037 मे सवार छात्र गजेंद्र जोशी को ठोकर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार छात्र के गले और पैर मे गंभीर चोटे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरिया भेज दिया गया, जहाँ से पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वही

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा