बिलासपुर

स्टाम्प की मुनाफाखोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया वेंडर…अपर कलेक्टर ने टीम के साथ पंजीयन कार्यालय में दी दबिश

रमेश राजपूत

बिलासपर – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले के नव नियुक्त अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी द्वारा आज संयुक्त परिसर भवन , बिलासपुर स्थाई पंजीयन कार्यालय परिसर में स्टाम्प की कालाबाज़ारी व अवैध वसूली तथा शुल्क लेने की शिकायत पर अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी व उप पंजीयक लक्ष्मी पांडेय की उपस्थिति में आकस्मिक निरीक्षण कर छापामारी की कार्रवाई की गई। जिसमें सर्वप्रथम ग्राहक बनकर स्टाम्प वेंडरों से स्टाम्प की खरीदी की गई व प्राप्त शिकायतों की पुष्टि की गई। शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही स्टाम्प वेंडर राजेश कुमार यादव के विरुद्ध पंचनामा , साक्ष्य सहित बिक्री पंजी के जब्ती की गई। जिसमें लगभग 3.25 लाख रुपये के स्टांप को आगामी आदेश तक बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर विक्रय पर रोक लगाने सहित स्टॉक पंजी प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए। विदित हो कि शासकीय मूल्य पर स्टाम्प में 2 प्रतिशत का सेवा शुल्क स्टाम्प वेंडरों को दिया जाता है

जबकि स्टाम्प वेंडरों द्वारा अनधिकृत रूप से अवैध वसूली करते हुए सभी स्टाम्प हेतु निर्धारित मूल्य की तुलना में 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क पर स्टाम्प उपलब्ध कराया जाता है ।जिसमे मौके पर परीक्षण में अतिरिक्त तहसीलदार को 100 रुपये का स्टाम्प 150 रुपये में बेचे जाने पर मौके पर ही शिकायत की पुष्टि की गई। पूरे जांच के दरमियान स्टाम्प वेंडर के सहयोगी शेख अरमान व विनोद साहू उपस्थित रहकर उक्त शिकायत की बतौर साक्ष्य पुष्टि किये। इस दरमियान अनधिकृत स्टाम्प की जब्ती भी की गई । जांच में सहयोग हेतु कुदुदंड पटवारी नितेन्द्र सिंह तोमर व जरहाभाठा पटवारी दीपक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा स्वयं पंचनामाकर्ता बनकर मौके पर ही स्वयं उपस्थित रहकर साक्ष्य व जब्ती की कार्यवाही से अवैध कार्य करने वालों में भय व्यप्त हुआ है। वही कलेक्टर द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए स्टाम्प की खरीदी के सरलीकरण हेतु पहल पर विचार किए जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से...