बिलासपुर

अरपा नदी में मिली युवक की लाश…हत्या कर लाश फेंकने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी दिन ब दिन अपराधों का गढ़ बनते जा रही है आए दिन हत्या लूट डकैती जैसे संगीन अपराधों को आरोपी अंजाम दे रहे है। जिससे लोग खौफजदा है. वही एक बार फिर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे अरपा नदी में तैरती लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूत्रों की माने तो मृत युवक को पहले मौत के घाट उतारा गया फिर, उसकी लाश को घसीटते हुए नदी में फेंक दिया गया।

ये पूरी घटना सरकंडा थाना के अमरैय्या चौक की बताई जा रही है जहाँ खून से सनी लाश देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही लाश मिलने की जानकारी लगते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त राहुल साहू पिता रामप्रसाद साहू निवासी चिंगराजपारा के रूप में हुई जो चोरी संबंधित मामलों में जेल जा चुका है सूत्र बताते है कि मृतक दुर्ग बाल संप्रेषण गृह से फरार हुआ था, जिसकी लाश नदी किनारे मिली है। बहरहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है जिसके बाद मामले का खुलासा होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने मकान का छज्जा तोड़ते समय हादसा...ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश