मल्हार

अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन….बूंद बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे नगर पंचायत मल्हार के निवासी, कार्ययोजना केवल कागजों पर

उदय सिंह

मल्हार – जीवन जीने के लिए मूलभूत आवश्यकताओं मेंं से एक पानी नही मिलने से नगर पंचायत मल्हार के निवासी खासे परेशान है। प्रतिदिन नगर के वार्डवासी बड़ी संख्या में नगर पंचायत कार्यालय पहुँचकर अधिकारियों से पीने के पानी की मांग कर रहे है पर इन अधिकारियों को कोई फर्क नही पड़ रहा

वही यहां के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों का हवाला देकर टालमटोल कर रहे है। बताया जा रहा है कि यहां के दोनों मुख्य पानी टँकीयो को भरने वाले बोर का जलस्तर कम हो गया है। जिससे टंकी भर नही पा रही है।इस वजह से पानी आपूर्ति नही हो रही है।

यह स्थिति पिछले एक माह से बनी हुआ है इस दौरान किसी ने गम्भीरता नही दिखाई परिणाम ये हुआ कि आज की स्थिति में पूरा नगर पीने के पानी नही मिलने से खासे परेशान है। सोमवार को वार्ड 9 के 50 से ज्यादा लोगो ने नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा मचाया था, लोगो का आरोप था कि इतनी भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि उनकी सुध नही ले रहे है।

नगर पंचायत की कार्य प्रणाली पर सवाल…

अमूमन प्रतिवर्ष गर्मी के पहले पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अलग से बजट बनता था जिसमे नए बोर कराने, हेण्डपम्प सुधरवाने, पाइप डलवाने के साथ ही टँकीयो कि सफाई के अलावा नए पाइपलाइन बिछाने के कार्य किये जाते थे पर इस बार ऐसा कुछ नही किया गया जिसकी वजह से नगर वासी पानी के एक बूंद के लिए तरस रहे है।

योजना की बाट जोह रहे नगरवासी

नगर के लोगो की प्यास बुझाने लीलागर नदी से पानी लाकर ट्रीटमेंट के बाद पूरे नगर में आपूर्ति की करोड़ो की योजना भी ठंडे बस्ते में है। लोगो को उम्मीद थी कि इस योजना से हर घर को सुलभ तरीके से स्वच्छ पीने लायक पानी मिलेगा। लेकिन इस योजना की अब तक शुरुवात भी नही हो पाई है। जिससे लोग निराश, हताश व आक्रोशित है।

इस सम्बंध में जल प्रभारी व इंजीनियर भुनेश साहू का कहना है कि योजना का डीपीआर तैयार हो गया उम्मीद है जल्द ही काम शुरू होगा। साथ ही यहां के टँकीयो को भरने 4 नए बोर एक दो दिन में हो जाएंगे जिसके बाद राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...