जांजगीर चाँपा

झपटमार गिरोह का पर्दाफाश..2 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रास्ता रोककर मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे दो नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटे गए पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मोहरियामुड़ा निवासी विरेंद्र कुमार 28 मई 2026 को फसल कटाई के कार्य से नैला आए थे। रात करीब 11 बजे वे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और बैग में रखे तीन मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नकद झपटकर फरार हो गए। पीछा करने के दौरान प्रार्थी और उसका साथी बाइक से गिर पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।पीड़ित की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवेदव सूर्या, पंकज यादव, लखन कंवर, राकेश यादव और दुर्गेश सिंह सहित 2 नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में साइबर थाना और बलौदा पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस