बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चकरभाटा मे 7 मई को होगा लॉटरी सिस्टम से प्रवेश की प्रक्रिया

डेस्क

बिलासपुर-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चकरभाठा में प्रवेश हेतु कक्षा पहली से बारहवीं तक कुल 1717 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। प्राचार्या श्रीमती रीना राहा एवं परीक्षा प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता सतीश तिवारी के कुशल नेतृत्व में सभी प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। इस संबंध में शाला में सभी शिक्षकों के साथ आज बैठक रखा गया जिसमें जानकारी दी गई कि 7 मई को सुबह 9:00 बजे से ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का लाटरी पद्धति से चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए सभी शिक्षकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि कक्षा पहली से 12वीं तक प्राप्त आवेदनों में पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची स्कूल में चस्पा कर दी गई है, जिससे आवेदक अपने आवेदनों की स्थिति जान सके ।एच एम गरिमा सहानी एवं मुबस्सीर अहमद द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की प्रवेश हेतु लॉटरी एवं अन्य समस्त कार्यों के निष्पादन हेतु जरूरी आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 7-5 -2022 को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी का और विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

वरिष्ठ व्याख्याता वेद प्रकाश साहू की ओर से सभी आवेदक पालको/ जनप्रतिनिधियों से कोविड-19 पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का उपयोग करते हुए शामिल होने की अपील की गई।
बैठक में प्रवेश प्रभारी क्रिस्टीना जॉन्स , मयूरिका पान्डेय, आशुतोष पान्डेय,शैलेस पातुरवार , गार्गी सेन पात्रा, मोनिका वर्मा, नीमा श्री गुप्ता, दुष्यंत रजक, आकांक्षा मिश्रा, माधुरी साहू, रिचा ताम्रकार, वीणा बजाज, राजकुमारी रावलानी, मीनाक्षी शर्मा, नेहा पान्डेय आदि ,महंत मैडम इत्यादि द्वारा अपने अपने कार्यों के प्रगति के बारे में भी चर्चा किया ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग