छत्तीसगढ़बिलासपुर

होली में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप पर नजर आई लंबी लंबी कतारें

शाम 6:30 बजे के आसपास यह पेट्रोल पंप बंद हो गया। जिसके बाद वाहन चालक पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। जिनकी जरूरत ब्लैक में पेट्रोल बेचने वालों ने पूरी की

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली की कुछ जरूरी चीजों में अब पेट्रोल भी शामिल हो चुका है। हैरान होने की जरूरत नहीं है। कोई पेट्रोल डालकर होली नहीं मनाता। होली तो रंग और गुलाल से ही मनाया जाता है। लेकिन आजकल लोग होली पर गाड़ियों में पूरे शहर का भ्रमण करते हैं। अपने दोस्तों रिश्तेदारों से मिलने जाना हो या फिर शहर में अलग-अलग स्थानों में मनाए जा रहे होली में शामिल होने की इच्छा हो, तो लोग अपने वाहनों से वहां तक पहुंचते हैं। होली की वजह से सभी पेट्रोल पंप गुरुवार को बंद रहेंगे, तो वहीं बुधवार शाम से ही एक-एक कर पेट्रोल पंप बंद होने लगे।

यही वजह रही कि बिलासपुर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतारें नजर आई। खासकर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप पर तो लोगों की कतारें पंप से लेकर सड़क तक पहुंच गई। यहां बिना कांटा मारे पेट्रोल प्रदान किए जाने से पेट्रोल पंप की लोकप्रियता पूरे शहर में है। लोगों का भरोसा है कि यहां पेट्रोल की मात्रा पूरी मिलेगी इसलिए अधिकांश लोग इसी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाना पसंद करते हैं। बुधवार दोपहर बाद से ही इस पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें नजर आने लगी। खास कर दो पहिया वाहन चालक गुरुवार को पेट्रोल पंप बंद होने की वजह से एहतियातन पेट्रोल खरीदते नजर आए। शाम 6:30 बजे के आसपास यह पेट्रोल पंप बंद हो गया। जिसके बाद वाहन चालक पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। जिनकी जरूरत ब्लैक में पेट्रोल बेचने वालों ने पूरी की।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...