बिलासपुर

सड़क हादसे में पत्नी की गई जान पति गंभीर… तेज रफ्तार कार ने मारी थी ठोकर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा मोड़ के पास तेज रफ़्तार सेंट्रो कार चालक ने बाइक सवार पति पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल पत्नी की हॉस्पिटल पहुँचने से पहले मौत हो गई वही गंभीर रूप से घायल पति अब भी जिंदगी से जंग लड़ रहा है। यह सड़क हादसा 10 मई की रात 10:30 बजे के लगभग हुई थी, जिला बेमेतरा नांदघाट के पास ग्राम कुरा निवासी ओमकार सोनी अपनी पत्नी शीतला सोनी के साथ बाइक क्रमांक CG 22 R 1042 से बिलासपुर से सामान खरीदी कर लौट रहा था तभी बिल्हा मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 MW 2065 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को ठोकर मार दिया,

जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सिम्स लाया गया जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बात पत्नी शीतला को मृत घोषित कर दिया वही पति की हालत गंभीर है जिसे अब निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 04 MW 2065 का चालक के खिलाफ धारा 337-IPC, 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...