बिलासपुर

आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद जेल दाखिल युवक की बिगड़ी तबियत हुई मौत….परिजनों ने मारपीट करने का लगाया आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आबकारी विभाग की टीम ने 10 मई को मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में दबिश देकर छोटेलाल यादव पिता चैनु यादव को पकड़ा था, जिसके पास से 20 लीटर महुआ शराब की जब्ती बनाई गई थी, वही कार्रवाई के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया था। मामले में दुखद घटना शनिवार को सामने आई जब परिजनों को पचपेड़ी थाने से सूचना मिली कि छोटेलाल यादव की जेल में मौत हो गई है।

जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जिनका आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी आनन्द कुमार वर्मा 12 से 14 सिपाहियों के साथ 10 मई की सुबह जबरदस्ती घर मे घुसे थे और छोटेलाल को उठाकर ले गए थे और शराब नही मिलने पर खुद से शराब की जब्ती बनाएं है और उन्ही के द्वारा छोटेलाल से बेतहाशा मारपीट की गई है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

परिजनों ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाने में करते हुए आबकारी विभाग की टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्होंने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की फरियाद लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार