मस्तूरी

पाराघाट टोल प्लाजा के पास हाइवे पर डीजल चोरों का आतंक…स्कार्पियो में पहुँचे लुटेरों ने ट्रक से लुटे 275 लीटर डीजल,

उदय सिंह

मस्तूरी – बिलासपुर रायगढ़ हाईवे पर मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाराघाट टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर फिर डीजल चोरों ने आतंक मचाया है, जिसमें ट्रक रोककर आराम कर रहे चालक को जान से मारने की धमकी देकर डीजल टैंक से 275 लीटर डीजल की लूट की गई है, जिसमें लुटेरे बाकायदा स्कॉर्पियो वाहन में पहुँचे थे जो 3 से 4 की संख्या में इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, घटना के बाद भयभीत ट्रक चालक ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र चौहान ट्रक क्रमांक RJ 27 GD 5043 में चालक है जो रायगढ़ से सरिया लोहा गिट्टी लोड करके भोपाल जा रहा था, रास्ते मे पाराघाट टोल प्लाजा के पास वह सुबह करीब 5:30 बजे ट्रक रोककर आराम कर रहा था,

तभी एक स्कॉर्पियो वाहन में 3 से 4 लोग आए जो अपने चेहरों पर कपड़ा बांधे थे, जिसमें से एक ने ट्रक के केबिन में घुसकर रॉड दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने कहा, तब तक स्कॉर्पियो में सवार अन्य लुटेरों ने डीजल टैंक का लॉक काटकर जरीकेन में डीजल निकालने लगे, जिन्होंने लगभग 275 लीटर डीजल कीमती 26125 रुपए को लूटकर वापस चाम्पा की ओर भाग निकले, चालक ने इसके बाद घटना की जानकारी वाहन मालिक और डायल 112 को दी, जिसके बाद मस्तूरी थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात 03 – 04 लोग के खिलाफ धारा 392-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...