सीपत

सीपत एनटीपीसी राखड़ डेम में सेनोस्पियर की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…70 बोरी सेनोस्पियर बरामद

उदय सिंह

सीपत – राखड डेम से सेनोस्पियर चोरी करने वाले दो आरोपी सीपत पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जिनके कब्जे से 70 बोरी सेनोस्पियर बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को सूचना मिली की कौडिया निवासी रामायण पटेल के घर में अवैध रूप से सेनोस्पियर छिपा कर रखा हुआ है। जिसपर सीपत पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी के मकान की जब पुलिस ने तलाशी तो, वहां से 70 बोरी सेनोस्पियर मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एनटीपीसी राखड डेम से 70 बोरी सेनोस्पियर चोरी की घटना को अपने साथी हरदाडीह निवासी दुखूराम साहू के साथ अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र. आर. सैय्यद अकबर अली, आर. दिनेश कर्ष की विशेष भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...