क्राइमबिलासपुर

घर में चोरी करने घुसे नट गिरोह के बंटी- बबली रंगे हाथों पकड़ाये

उदय सिंह

तिलक नगर शिव मंदिर के पास रहने वाली सुशीला श्रीवास्तव शनिवार सुबह भी रोज की तरह टहलने निकली थी। टहलने जाते समय उन्होंने हर दिन की तरह अपने घर का दरवाजा और गेट लॉक नहीं किया था । सिर्फ सांकल लगाकर वह घर से निकल गई। उनके साथ पड़ोस की एक और परिचित महिला भी थी। दोनों टहलकर लगभग 7:30 बजे वापस लौटी तो सुशीला श्रीवास्तव ने देखा कि एक अनजान महिला उनके घर के गेट के पास खड़ी थी। जब उन्होंने उस महिला को वहां से जाने के लिए कहा तो वह वहां से हिली तक नहीं। इसके बाद सुशीला श्रीवास्तव घर के अंदर पहुंची तो देखा कि घर के अंदर का दरवाजा खुला हुआ है और वहां से एक व्यक्ति बाहर निकल रहा है ।एक अनजान व्यक्ति को अपने घर में देखकर सुशीला श्रीवास्तव ने पड़ोसी सेन मैडम को आवाज दी और चोर चोर का शोर मचाया। घर के भीतर पहुंच कर सुशीला श्रीवास्तव ने देखा कि कमरे के अंदर की बत्ती जल रही थी और अलमारी और सूटकेस खुले हुए थे, जिसमें रखे नगदी रकम 12000 रुपये और जेवर का डिब्बा व्यक्ति अपने साथ ले गया था। इसकी भनक लगते ही सुशीला श्रीवास्तव ने तुरंत डायल 112 को फोन किया और देखते ही देखते सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर ही रंगे हाथों राजू सोबर और उसकी पत्नी रानी शोवर को धर दबोचा। दोनों नट गिरोह से संबंधित है । यह लोग पेशेवर चोर होते हैं और चोरी को मेहनत का दर्जा देते हैं ।इसलिए इन्हें ऐसे जरायम पेशा से शर्मिंदगी नहीं होती। महिला के मकान को सुना देखकर दोनों पति-पत्नी चोरी के इरादे से घर में घुस गए लेकिन सही समय पर सुशीला श्रीवास्तव के घर लौट जाने से दोनों रंगे हाथों पकड़े भी गए । इसके पीछे पुलिस की डायल 112 सेवा और पेट्रोलिंग टीम की सजगता भी बड़ी वजह रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...