बिलासपुर

आदतन अपराधी से लूट का सामान बरामद, बीती रात दिया था घटना को अंजाम….चंद घंटों में ही पुलिस ने लिया हिरासत में

भुवनेश्वर बंजारे


बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को चुचुहियापारा ब्रिज के नीचे मारपीट कर लूटपाट करने वाले आदतन अपराधी लोकेश तिवारी को सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। बुधवार प्रार्थी के शिकायत के चंद घंटे बाद ही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के सामान को बरामद कर लिया है। दरअसल बुधवार को सुमित कुमार तांती ने अपनी शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि वह मंगलवार को रात 10.45 घर से अपने फसीनो स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एबी 2707 में अपने दोस्त सौरभ दास के दुकान अन्नपूर्णा कालोनी जा रहा था कि रात्रि करीब 11:00 बजे चुचुहियापारा ओवर ब्रीज के नीचे बंगाली होटल के पास, लोकेश तिवारी अपने 03 दोस्त के साथ आपस में गाली गलौज कर रहा था। जिसको लेकर प्रार्थी सुमित कुमार तांती ने लोकेश तिवारी को रोकने की कोशिश कर समझिश दी। लेकिन इतने में ही लोकेश तिवारी आवेश में आकर सुमित कुमार तांती के साथ मारपीट कर प्रार्थी के मोबाइल और उसके स्कूटी लूट कर फरार हो गया।

वही प्रार्थी के शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश तिवारी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है लोकेश तिवारी आदतन अपराधी है। जो कई बार लूट जैसे घटनाओं को लेकर जेल की हवा खा चुका है। गुरुवार को सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एबी 2707 और प्रार्थी का मोबाइल बरामद कर लिया है। जिसके आधार पर आरोपी लोकेश तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...