मुंगेली

सो रहे युवक की सुबह यात्री प्रतीक्षालय में मिली लाश….गमछे का फंदा बनाकर झूल रहा था फांसी में

टेकचंद कारड़ा

मुंगेली – जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुरा में बिलासपुर जबलपुर मुख्य मार्ग पर बने यात्री प्रतिक्षालय में सुबह एक युवक की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना जरहागांव पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की शिनाख्त सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव घुठेरा निवासी परमेश्वर जोशी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई, जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई,

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि युवक बीती रात घर की छत में सोया था, वह यहाँ कैसे पहुँचा और उसने आत्महत्या क्यो की इसकी जानकारी परिजनों के पास नही है, फ़िलहाल पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है और विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज