कोटा

कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, बाइक और नगदी लूटे, पुलिसिंग पर सवाल।

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि लूट की वारदातों पर पुलिस का अंकुश नजर नहीं आ रहा है। पल्सर बाइक लूटने वाले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने एक और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार गतवा रेलवे फाटक के पास चार युवकों ने बाइक सवार को घेरकर बेरहमी से पीटा और उसकी बाइक के साथ जेब में रखे एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं ने कोटा पुलिस की गश्त, अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर निवासी शिवम कुमार ध्रुव 23 वर्ष मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ दवनपुर गया था। वहां लक्ष्मी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार तड़के करीब तीन से चार बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गतवा रेलवे फाटक के पास चार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इससे पहले कि शिवम कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। चारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक और जेब में रखे एक हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घायल शिवम किसी तरह अस्पताल पहुंचा और उपचार कराया। इसके बाद शाम को कोटा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।

गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थम रहा अपराध

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कोटा क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर पल्सर बाइक लूटने वाले तीन आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस इस कार्रवाई को अपनी सफलता के रूप में देख रही थी, लेकिन अगले ही दिन दूसरी लूट ने अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होने की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

अधिकारियों को खबर तक नहीं, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

हैरानी की बात यह है कि गतवा रेलवे फाटक के पास हुई इस वारदात की जानकारी तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं थी। एक के बाद एक लूट की घटनाएं होने के बावजूद यदि अधिकारियों तक समय पर सूचना नहीं पहुंच रही है तो पुलिस की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त कितनी प्रभावी है, यह भी जांच का विषय है। कोटा क्षेत्र के ग्रामीणों में लगातार हो रही लूटपाट से भय का माहौल है। सवाल यह है कि आखिर पुलिस कब तक गिरफ्तारी की कार्रवाई गिनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मानती रहेगी? क्या कोटा पुलिस बदमाशों पर प्रभावी अंकुश लगाने और ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए रात की गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करेगी?

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज