बिलासपुर

पुलिस को अपराधिक मामले में मिली बड़ी सफलता, चोरी-लूट के मामले में दर्ज 4 प्रकरणों को अंजाम देने वाले समूह का खुलासा, नशे की लत और पैसों की लालच में दिया था घटनाओं को अंजाम.

रमेश राजपूत

बिलासपुर: अपराधिक मामलों के खुलासे में सिरगिट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां उन्होंने थाने में दर्ज चोरी और लूट के चार प्रकरणों के मामले में लुटेरों के एक समूह को गिरफ्तार किया है| मिली जानकारी के अनुसार तीफरा के इडब्लूएस कॉलोनी, ब्लॉक नंबर 25 निवासी गुलाब सिंह क्षत्री पिता स्वर्गीय हिमाचल सिंह (48 वर्ष) सुपरवाइजर है| जिसने 10 जुलाई को सिरगिट्टी पुलिस थाने में अपने साथ हुए लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि, शुक्रवार रात 9:45 पर पवन ट्रेडर्स के हाईवा चालक का फोन आया जिसने बताया कि हाईवा(CG10 AB 4499) ग्राम पौड़ी के पास खराब हो गया है, वह बिलासपुर नहीं आ पाएगा| तब प्रार्थी अपनी स्कूटी(CG10AL9017) से ग्राम पोड़ी के लिए रवाना हुआ| जहां रात करीब 12:45 पर वह हाईवा रिपेयर कर बिलासपुर लौट रहा था| तभी रात लगभग 1:00 बजे नकाबपोश युवकों ने उनका रास्ता रोककर उनके पैकेट में रखे दो मोबाइल, पसऺ और उनकी स्कूटी लूटकर बिलासपुर की ओर भाग निकले|पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी| प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई|

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिलपहरी तालाब के पास रात्रि लूट को अंजाम देने वालों में से एक आरोपी बस स्टैंड में घूम रहा है| पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर, प्रिंस ठाकुर पिता प्रमोद सिंह ठाकुर (22 वर्ष) निवासी परसदा, वीरेंद्र रजक पिता नरोत्तम रजक (21 वर्ष) निवासी भाठापारा, जितेंद्र तिवारी पिता देवदत्त तिवारी (20) निवासी सिरगिट्टी,  को गिरफ्तार किया| कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने नशे की लत और पैसे की लालच के लिए लूट करना स्वीकार कर लिया| पुलिस ने उनके पास से लूटी गई स्कूटी तथा दो मोबाइल बरामद कर लिया|इसके साथ ही उनके कब्जे से नीले रंग की स्कूटी (बिना नंबर) तथा लाल काले रंग की बजाज सिटी 100 (बिना नंबर) भी बरामद की गई, जिसे उन्होंने भाटापारा और सिलपहरी से चोरी करना बताया| इस चोरी की शिकायत रामदेव पाल पिता पन्ना लाल पाल ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी| इसके अलावा आरोपियों ने गुंबर पेट्रोल पंप से ₹12090 भी चोरी करना स्वीकार किया| जिसकी शिकायत राम कुमार सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय खोलबहरा ने थाने में दर्ज कराई थी| आरोपियों ने लूटे गए पर्स में रखे ₹670 तथा चोरी किए गए ₹12090 में से कुछ पैसे खर्च कर दिए थे उनके पास से पुलिस ने ₹6090 नगद जब्त किया|पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है|  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शांत कुमार साहू, सावनी गुलाब पटेल, मनीष सिंह आदि की अहम भूमिका रही|

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला