सीपत

एक ही गांव के दो घरों के टूटे ताले…सोने चांदी के जेवर सहित 1.50 लाख रुपए की हुई चोरी, एक परिवार गया था दशगात्र में तो दूसरा परिवार था नींद में

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाँजी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो अलग अलग घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों के सोने चांदी के जेवर सहित लगभग 1.50 लाख रुपए नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।जब आज सुबह दोनों ही परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कलेश्वर भोसले अपनी बड़ी बेटी के दशगात्र में शामिल होने अपने गृहग्राम बिटकुली हरदुली गया था

जहाँ से आज लौटकर घर आया तो पाया कि बाहर का ताला लगा हुआ है और अज्ञात चोर छप्पर के ऊपर से अंदर घुसकर अंदर के कमरे का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखे गहने और जमीन बेचकर रखे 60 हजार नगद रुपए सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वही दूसरी चोरी अजय कुमार डोंगरे जो एनटीपीसी में कर्मचारी है बीती रात आंगन में सोया था और पत्नी कमरे में सो रही थी

वही उसका साला छत में सो रहा था इस बीच गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर मे घुसे और नगदी 80 हजार रुपए सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर को लेकर भाग गए, रात लगभग 3 बजे प्रार्थी के नींद से जागने पर कमरा खुला हुआ और आलमारी खुली हुई मिलने पर चोरी की जानकारी हुई।

सुबह दोनों ही पीड़ितों ने सीपत थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण क्षेत्रो में हो रही ऐसी चोरियों ने सभी की नींद उड़ा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...