कोरबा

महुआ चोरी का आरोप लगा डंडे से कर दी बेरहमी से पिटाई…गंभीर ग्रामीण की ईलाज के दौरान हुई मौत

दुर्गेश मरावी

कोरबा – डंडे से वारकर बेहाश होते तक बुरी तरह पिटाई करने से घायल युवक की घटना के दो दिन बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दर्रीपारा पसान निवासी प्रेमवती मरकाम पति ललुआ सिंह ने पसान थाना में रिपोर्ट लिखाई कि 19 मई को उसके पुत्र इतवार सिंह (30) को गोलाबहरा पसान का प्रकाश मेश्राम (34) पिता चंदा मेश्राम घर से काम कराने ले गया। रात में उसके वापस नहीं आने पर अगले दिन प्रकाश के घर के पड़ोस में जाने पर लोगों से पता चला कि महुआ चोरी का आरोप लगाते हुए प्रकाश ने इतवार सिंह को डंडे से सिर व पीठ पर वार करते हुए बुरी तरह पीटने से आंगन में बेहोश पड़ा। इसके बाद प्रकाश के आंगन से बेहोश इतवार सिंह को संजीवनी 108 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 मई शाम 4 बजे इतवार सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पसान पुलिस ने मामले में धारा 302 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रकाश मेश्राम पिता चंदा मेश्राम निवासी गोलाबहरा को कार्रवाई के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...