बिलासपुर

3 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश को मिली हरी झंडी….30 अक्टूबर को निकाली जाएगी लॉटरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में अपग्रेट हुए तीन नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग ने निर्णय ले लिया है। जिसके तहत 30 अक्टूबर को लॉटरी प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आपको बता दे की राज्य शासन के निर्देश कर तिफरा, बेलतरा और जयरामनगर स्कूल सेजेस स्कूल के रूप में अस्तित्व में आ गया है। यहां बच्चे उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करेंगे।इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। जहा प्रवेश के लिए 14 अक्टूबर तक आवेदन लेने की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन उसमे क्षेत्र के लोगो करीब एक हफ्ते के अतरिक्त मौके दिया गया था। जिसके आधार पर सेजेस तिफरा में 1400,सेजेस बेलतरा में 600,सेजेस जयरामनगर 700 में आवेदन विभाग को प्राप्त हुआ है। चुकी आवेदन तैय सीटो से अधिक मिली है। तो शिक्षा विभाग ने लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन करने का निर्णय लिया है। इस मामले में सेजेस के नोडल अधिकारी अनिल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को तिफरा, बेलतरा और जयरामनगर स्कूल सेजेस स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिसके लिए सभी स्कूलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी इसके बाद 2 नवंबर से स्कूलों में विधिवत छात्रों के अध्ययन अध्यापन का कार्य शुरू हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,