कोटा

दो मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत, दो लोगो को आई गंभीर चोट…..डायल 112 ने पहुँचाया हॉस्पिटल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – नाका चौक से कोटा शराब दुकान के बीच दो मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल व एक को मामूली चोटें आई है वही एक व्यक्ति घटनास्थल से गायब हो गया है। राहगीरों ने इसकी सूचना कोटा थाना के डायल 112 को दी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचकर घायल युवकों इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार कोटा शराब दुकान व नाका चौक के बीच देर रात दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गईं।

मोटरसाइकिल में सवार शिवम यादव पिता इतवारी लाल यादव उम्र 24 वर्ष ग्राम अमाली व उसका साथी डोंडेश्वर बिरको पिता कुंजराम बिरको उम्र 24 वर्ष ग्राम अमाली कोटा नाका चौके की तरफ से शराब दुकान की ओर जा रहे थे कि सामने की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार राजेन्द्र दुबे पिता शिव प्रसाद दुबे 50 वर्ष निवासी बाजार पारा कोटा व सुल्तान यादव कोटा नाका चौक की ओर आ रहे थे इसी बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।

इस दुर्घटना में शिवम यादव व राजेन्द्र दुबे को गंभीर रूप से चोट आई। कोटा थाना की डायल 112 के आरक्षक गोविंदा जायसवाल व चालक मोनेंद्र जायसवाल द्वारा घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया। जहां डाक्टर के द्वारा घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,