कोरबा

कुसमुंडा पुलिस की कार्यवाही,पाईप, तांबा तार एवं अन्य सामग्री की चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा-मुखबिर से सूचना मिली कि गेवराबरती अरपाली दशहरा मैदान में कचरा संग्रहण केंद्र के पीछे जुनैद खान तथा फिरोज खान एवं 02 अन्य लोहे का पाईप एवं तांबा वायर रखे है जिसे बिक्री करने की फिराक में है कि सूचना मिलने पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किये जहाँ पर से 04 व्यक्ति पकड़े गये। पकड़े गये 04 व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर अपना अपना नाम जुनैद खान पिता जवीद खान उम्र 19 वर्ष गेवरावस्ती बरपाली थाना कुसमुण्डा का रहने वाला तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम फिराज खान पिता अमित खान उम्र 30 वर्ष साकिन महाराणा प्रताप नगर अटल आवास कोरबा तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम हिमाशु यादव पिता समास यादव उम्र 19 वर्ष साकिन विकासनगर मोहल्ला विद्यानगर थाना कुसमुण्डा तथा चौथे व्यक्ति ने अपना नाम गोलू उर्फ जसपाल सिंह उर्फ सरदार पिता प्रकाश सिंह सोनी उम्र 24 वर्ष सीतामणी कुम्हार मोहल्ला थाना कोतवाली जिला कोरबा का होना बताया, जिनके पास से चोरी किये पाईप एवं तांबा वायर अपने अपने हिस्से का झाड़ी में छुपाकर रखना बताये जो फिरोज खान के पास से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी रखा तांबा का वायर वजनी करीबन 10 किलोग्राम तथा जुनैद खान से झाड़ियों में छुपाकर रखा 02 नग लोहे के पाईप तथा कमर में बाँधकर रखे एक नग एयरगन तथा हिमांशु यादव द्वारा अपने हिस्से के 02 नग लोहे के पाईप झाड़ी में छुपाकर रखे तथा गोलू सिंह उर्फ जसपाल उर्फ सरदार द्वारा अपने हिस्से का 02 नग लोहे का पाईप को जिसे झाड़ी छुपाकर रखा था जिसका वजन करीब 10 किलोग्राम तांबा वायर तार कीमती 5000रूपये, 06 नग लोहे का पाईप प्रत्येक की लंबाई 10 फिट कीमती 24000रूपये तथा एक नग पिस्टल जैसा दिखने वाला एयरगन कीमती 1500 रुपये टोटल कीमती 29500 रूपये को जप्त कर
चारो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...