जांजगीर चाँपा

बच्चों को कार ने मारी टक्कर, 02 बच्चों की मौके पर मौत, घटना स्थल आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,