मस्तूरी

हितग्राहियों के राशन में खुलेआम डाका, चिल्हाटी सेवा सहकारी समिति का कारनामा…केंद्र शासन के चावल में की जा रही कटौती

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 2083 के सेल्समैन तिवारी लाल नायक द्वारा ग्राम के भोले भाले गरीब ग्रामीणों के राशन में खुलेआम गड़बड़ी की जा रही है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चिल्हाटी में स्थित सेवा सहकारी समिति के संचालक तिवारी लाल नायक के द्वारा शासन द्वारा दिए जा रहे 5 किलो अतिरिक्त राशन (चावल)में कटौती किया जा रहा है। ग्राम पंचायत चिल्हाटी में 1300 के आसपास राशनकार्ड धारी ग्रामीण निवासरत है।

ग्रामीण जब सेवा सहकारी समिति के संचालक तिवारी लाल नायक के पास राशन लेने पहुँचे तो शासन द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त चावल को हितग्राहियों को नही दिया जा रहा जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वही बताया गया कि शक्कर को भी 20 रुपये के दर से हितग्राहियों को आबंटन किया जाता है मिट्टी का तेल वितरण किये हुए महीनों गुजर गए फिर भी प्रसाशन की इस ओर ध्यान नही जाता जिसका फायदा सोसायटी का संचालक तिवारी लाल नायक उठा रहा है।

गौरतलब है राज्य के द्वारा प्रदाय किये जाने वाले राशन में अतिरिक्त चावल का वितरण के केंद्र के कोटे से किया जाता है, जिसमें ही बंदर बाट कर मुनाफाखोरी की जा रही हैं।

पंचायत स्तर से शिकायत की तैयारी..

पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शासन द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त चावल की मांग को लेकर सोसायटी पहुंचे लेकिन संचालक को पहले ही भनक लग गई और वह सोसायटी बन्द कर मौके से फरार हो गया

जिसके बाद पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिव ने उक्त दुकान का पंचनामा तैयार कर ग्रामीणों का हस्ताक्षर लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...